Home उत्तर प्रदेश परीक्षा में अव्वल आने मेधावियों का शील्ड देकर हुआ सम्मान

परीक्षा में अव्वल आने मेधावियों का शील्ड देकर हुआ सम्मान

PRATAPGARH NEWS: सगरा बाजार स्थित संजीवनी कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को परीक्षा में  अव्वल आने वाले मेधावियों को स्मृति चिन्ह, शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के प्रबन्धक डा. एसआर यादव ने प्ले ग्रुप से आठवीं तक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल, ट्राफी, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही छात्रों के उज्जवल भविष्य का शिल्पकार है। संस्थान के डायरेक्टर राजेन्द्र मिश्र ने शिक्षकों आह्वान करते हुए कहा कि छात्रों को उत्तम शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, गुणवत्तापरक शिक्षण, सर्वांगीण विकास और अनुशासन पर जोर दिया।प्रधानाचार्य संध्या तिवारी ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश मिश्र, संतोष मिश्र, फ़करुल हसन, कृतांश पांडेय, नईम खान, स्मृति त्रिपाठी, स्नेहा शुक्ला, भूमिका सिंह, सुधा सिंह, शची तिवारी, जिकरा बानो, काजल मिश्रा, कोमल आदि मौजूद रहे।