Home उत्तर प्रदेश दुकान लगाने के विवाद में युवक की पिटाई, मां-बेटे व पत्नी घायल,...

दुकान लगाने के विवाद में युवक की पिटाई, मां-बेटे व पत्नी घायल, मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS:  थाना क्षेत्र के कोहंडौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कोहंडौर निवासी हरिओम पुत्र स्वर्गीय नंद लाल ने आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर दुकान लगाने को लेकर कस्बे के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया।
शोर सुनकर मौके पर पहुंची हरिओम की मां राजकुमारी, पत्नी नेहा और भाई सोनू ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान मां और पत्नी के सिर में चोट आई, जबकि अन्य को भी चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने कोहंडौर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।