Home उत्तर प्रदेश पीडीए समाज के दम पर 2027 में बनेगी सपा सरकार – सोमदत्त...

पीडीए समाज के दम पर 2027 में बनेगी सपा सरकार – सोमदत्त सिंह

7
0

नुक्कड़ सभा में सपा नेता का दावा, भाजपा पर साधा निशाना
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कोरांव विधानसभा क्षेत्र के पड़रिया ग्राम सभा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल (जिला पंचायत सदस्य) ने किया। सभा में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।सभा को संबोधित करते हुए सोमदत्त सिंह पटेल ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के एकजुट समर्थन से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार का गठन होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान प्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज थी, जिसे आज भी जनता याद करती है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की गई, लेकिन मौजूदा सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं, जबकि सरकार इन मुद्दों से बेखबर बनी हुई है।सपा नेता ने कहा कि शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 के चुनाव का इंतजार कर रही है।इस अवसर पर प्रदेश सचिव शहादत अली, लोहिया वाहिनी के मेहताब खान, नगर अध्यक्ष पवन सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत पटेल, उपाध्यक्ष संजय पटेल, इमरान अली, रवि बेनबंस, बृजेश प्रजापति, इरफान अली समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।