Home उत्तर प्रदेश बच्चों को पुरस्कृत, अभिभावकों को किया गया सम्मानित धूमधाम से...

बच्चों को पुरस्कृत, अभिभावकों को किया गया सम्मानित धूमधाम से मनाया गया कंपोजिट विद्यालय सुजौना का वार्षिकोत्सव

8
0

प्रयागराज। कंपोजिट विद्यालय सुजौना, जसरा, प्रयागराज का वार्षिकोत्सव आज धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिक्षिका नाजिया सुल्ताना की देखरेख में बच्चों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण कर वातावरण को उत्साह से भर दिया। विद्यालय के बच्चों का परीक्षाफल भी घोषित किया गया। परीक्षा में स्थान बनाने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामाकांत द्विवेदी ने उपस्थित अभिभावकों को भी माल्यार्पण कर उनका स्वागत और सम्मान किया। प्रधानाध्यापक श्यामाकांत द्विवेदी ने उपस्थित अभिभावकों से नवीन सत्र में शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन का आह्वान किया। अभिभावकों ने नवीन नामांकन में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।शिक्षकों ने भावुक मन से कक्षा आठ के बच्चों की विदाई किया।प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आठ साल आप लोगों ने बहुत अच्छे से इस विद्यालय में व्यतीत किया।आप सभी आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय परिवार और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे ऐसी हम सबकी अपेक्षा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भारतेन्द्र त्रिपाठी, सुनील शुक्ल, इरफान अहमद, जितेन्द्र शर्मा, शरद कुमार,आशीष  गुप्ता, शिशिर जायसवाल, राकेश कुमार, पूनम तिवारी, स्वामी नाथ, दिनेश केसरवानी, जितेन्द्र केसरवानी, सुखलाल, सिंटू लाल, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।