फोटो-गुलशन वर्मा
PRAYAGRAJ NEWS: गुलशन वर्मा के शतक (166 नाबाद, 78 गेंद, 19 चौके, 12 छक्के) की बदौलत लूकरगंज क्लब ने ट्रिपल आईटी क्लब को 7 विकेट से हराकर शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। लूकरगंज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में ट्रिपल आईटी क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 218 रन (निर्भय सिंह 68, अमन यादव 50, मोसेस 27, शुभम सोनकर 23 नाबाद, प्रांजल गुप्ता 3/48, राघवेंद्र 2/11, अमन मिश्रा, सक्षम केसरवानी व गुलशन वर्मा एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में लूकरगंज क्लब में 21 ओवर में तीन विकेट पर 223 रन (गुलशन वर्मा 166 नाबाद, ऋषभ ठाकुर 19, पार्थ 1/32, शुभम सोनकर 1/33) बना लिए। गुलशन वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







