JHANSI NEWS: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झांसी महानगर द्वारा एक विशेष एवं व्यापक संगठनात्मक अभियान के तहत एक ही दिन में झांसी महानगर विभाग के अंतर्गत आने वाले 12 नगरों की नगर इकाइयों की बैठकें सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।
इस अनूठे अभियान के अंतर्गत शिवाजी नगर, दुर्ग नगर, हंसारी नगर, बरुआसागर नगर, बड़ागांव, सदर नगर, सीपरी नगर, आरी, वबीना नगर, विश्वकर्मा नगर, रक्सा नगर एवं प्रेम नगर में अलग-अलग स्थानों पर बैठकें संपन्न हुईं। एक ही दिन में इतने व्यापक स्तर पर बैठकें आयोजित कर अभाविप ने संगठनात्मक सक्रियता और कार्यशैली का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बैठकों में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं महानगर स्तर के पदाधिकारियों ने प्रवासी के रूप में भाग लेते हुए नगर इकाइयों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान नगर स्तर की समीक्षा, संगठन की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, विद्यार्थी संपर्क अभियान एवं संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इन बैठकों में प्रवासी के रूप में महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह, जिला प्रमुख (पूरब) डॉ. रश्मि सेंगर, जिला प्रमुख (पश्चिम) डॉ. अनुराग सिंह, विभाग संगठन मंत्री निर्भय प्रताप, प्रांत छात्रा प्रमुख शिवराजे बुंदेला, महानगर मंत्री सुयश शुक्ला, महानगर सह मंत्री कल्याण चौधरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शनि शर्मा एवं अंकित गौतम की विशेष भूमिका रही। बैठकों में मुख्य रूप से सभी नगर इकाइयों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।







