Home उत्तर प्रदेश अपना दल (एस) की बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर

अपना दल (एस) की बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर

JHANSI NEWS: भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में अपना दल (एस) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद पटेल ने की, जिसमें जिले के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कालका प्रसाद पटेल ने सभी जिलापदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और समाज में पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में जितेंद्र पटेल (नोटा), अभिषेक पटेल (पंडवाहा), मनोज पटेल (बघेरा), बलिराज (सेरसा), विजयभान, भारत पटेल, सुशील कुमार, रामराजा पटेल, काशीराम पटेल, धीरज सिंह पटेल, चंदन सिंह (पचवारा), लोकेश पटेल (इमलिया), जयप्रकाश, जीतू, मलखान, दिलीप, अम्बिका प्रसाद पटेल, राजीव यादव, अंशुल पटेल, कपिल, मुकेश, भूपेंद्र, अनूप, राघवेंद्र, मानवेन्द्र और रघुवीर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।