JHANSI NEWS: अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा वर्ष 2026 में राम जन्म बधाई उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामजन्मोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मृदुला अग्रवाल एवं संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश प्रभारी) श्रीमती किरण चौड़ेले के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती सुनीता अग्रवाल एवं अध्यक्ष श्रीमती विमला अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन का प्रमुख आकर्षण भगवान श्रीराम का प्राकट्योत्सव रहा, जिसे सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
इस दौरान नारियल गोला सजाओ प्रतियोगिता, नृत्य, गायन, रामनवमी विशेष प्रस्तुतियां, खेल एवं हाउजी जैसे विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में भावना, गीता, अर्चना, सीमा, ममता मालिनी, दीपा, मीरा, सुमन, भावना सिंघल, राखी, बबीता गर्ग, रिया, संगीता, स्वाति, अल्का, रुचि, नेहा, पिंकी, शालिनी, रश्मि, मनीषा, स्मिता, रीना, साधना, रंजना, राधा, दीपांशी, निधि एवं अंकिता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
अंत में सचिव शालिनी मोदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को रामजन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।







