Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति फेज-05: जौनपुर पुलिस का मेगा अभियान, गांव-गांव पहुंचा नारी सुरक्षा...

मिशन शक्ति फेज-05: जौनपुर पुलिस का मेगा अभियान, गांव-गांव पहुंचा नारी सुरक्षा का संदेश

संदेश: जागरूक बनें, सुरक्षित रहें आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी

JAUNPUR NEWS: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-05 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान छेड़ दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का असर अब जनपद के हर कोने में देखने को मिल रहा है।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमें लगातार सक्रिय हैं। स्कूलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, मेलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को न सिर्फ गुड टच और बैड टच की जानकारी दी, बल्कि घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव और सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
ये हैं आपके सुरक्षा साथी:
1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (स्वास्थ्य), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन)
जौनपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी समस्या में पुलिस हर वक्त साथ खड़ी है।
हर थाने पर मिशन शक्ति केंद्र:
जनपद के प्रत्येक थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श और शिकायत निस्तारण की सुविधा दी जा रही है।