कौशांबी में झपकी आने से पिकअप ट्रेलर में घुसी, 5 महिलाओं व 3 बच्चों की मौत, 29 घायल
JAUNPUR NEWS: कौशाम्बी जनपद में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर मछली शहर की सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने गहरा दुख प्रकट किया है। हुए विधायक ने आत्मा की शांति और मृतकों के परिजनों को महान कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने इस घटना को हृदय विदारक बताते हुए प्रशासन से हर संभव सहायता और इलाज की मांग की है। कौशांबी के डोरमा पेट्रोल पंप के पास झपकी आने से एक पिकअप ट्रेलर में जा घुसी, जिससे 5 महिलाओं और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना पर मछलीशहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सपा विधायक ने कहा कि कौशाम्बी में हुई सड़क दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है। उन्होंने कहा, ईश्वर से प्रार्थना है कि आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दुःख को सहने की शक्ति दें। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उन्होंने प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।







