Home उत्तर प्रदेश इविंग क्रिश्चियन कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया

19
0

प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 28 मार्च 2026 को डॉ थॉमस अब्राहम (शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष) द्वारा विधिवत् किया इस अवसर पर डॉ एबेनेजर सैमुअल, डॉ सूरज गुणवंत एवं शिक्षक गढ़ उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में 11 टीमों ने प्रतिभाग कर रही है आज पहले दिन 4 मैच खेले गए।
आज पहला मैच बी ए प्रथम वर्ष एवं बी ए तृतीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें बी ए प्रथम वर्ष की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 6 ओवरों में 41 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करने के लिए बी ए तृतीय वर्ष की टीम ने अच्छी शुरुआत की और तीन विकेट खोकर 46 रन बना कर मैच को जीत लिया। दूसरे मैच में बीएससी प्रथम वर्ष एवं बीएससी तृतीय वर्ष के बीच में मैच खेला गया जिसमें बीएससी तृतीय वर्ष की टीम ने 6 ओवर में 128 रन बनाए जिसमें दिव्यांशु, शारदा प्रसाद एवं उत्कर्ष ने क्रमशः 30 , 44  एवं 50 रन बनाए इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी बीएससी प्रथम वर्ष की टीम 6 ओवर में सिर्फ 69 रन ही बना सकी। आज के मैच में अंपायर हर्ष कुमार इशांन गिरि इत्यादि ने निभाई।