सड़क पर दौड़ रहे बेसहारा गोवंशो के कारण गई युवक की जान
चार दिन पहले हुई थी शादी,घर में मचा कोहराम
प्रातःकाल एक्सप्रेस
जारी,कौधियारा। जारी चैकी के समीप चाकघाट- प्रयागराज हाईवे पर गढैया गांव के सामने हाईवे पर लड़ रहे दो गोवंशो से बचाने के लिए बाइक सवार बगल हुआ तो पीछे से एक टेलर ट्रक जो प्रयागराज से चाकघाट की तरफ जा रहा था ने बाइक को टक्कर मार दी, बाइक सवार की दर्दनाक मौत। घटना सुबह 7रू30 बजे की है। सूचना पर पहुंची कौधियारा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही स्वजन भी आ गए। स्वजनो ने बताया कि मृतक 26 वर्षीय विजय अग्रहरी पुत्र विनोद अग्रहरि दो भाइयों में बड़ा है। बघेडी थाना चाकघाट मध्य प्रदेश का रहने वाला है। बघेडी में ही चप्पल जूते की दुकान है। चार दिन पहले 24 मार्च को दिव्या अग्रहरि के साथ शादी हुई थी। शनिवार को सुबह 5 बजे अपनी बहन को प्रयागराज छोड़ने गया था। प्रयागराज से वापस घर जाते समय कौधियारा थाना क्षेत्र के जारी चैकी अंतर्गत गडैया गांव के सामने प्रयागराज- चाकघाट हाईवे पर लड़ रहे दो गोवंशों से बचने के लिए बाइक सवार ने बाइक को बगल में काटा तो पीछे से टेलर ट्रक ने टक्कर मार दी,जिससे जगह पर ही विजय अग्रहरी की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रेलर ट्रक को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा



