आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में सनातन धर्म हो रहा संरक्षित
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म को मजबूत करते हुए उसका देश – विदेश में प्रचार – प्रसार करते हुए मजबूती प्रदान करते हुए संरक्षण प्रदान कर रहा है। किन्नर अखाड़ा अपने स्थापना से लेकर आजतक अर्थात 10 वर्ष में देश के अलग – अलग राज्यों में 380 मंदिर (अलग – अलग देवी – देवताओं ) बनाया है जहां प्रतिदिन पूजन, अर्चन सहित अन्य धार्मिक आयोजन हो रहे है जिसमें किन्नर संतों के साथ बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग परिवार सहित शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।
किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि देश के अलग – अलग राज्यों में अलग – अलग देवी – देवताओं के 380 मंदिरों का निर्माण किन्नर संतों ने किया है जबकि 266 मंदिर निर्माणाधीन है
। उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर स्वामी पार्वती नंद गिरि ने महाराष्ट्र के धुलिया में मंदिर और गौशाला, महामण्डलेश्वर स्वामी दीपानंद गिरि ने पुणे में मंदिर, तमिलनाडु के वेल्लूर में महामण्डलेश्वर स्वामी गंगानंद गिरि ने मंदिर, गौशाला और आश्रम, महामण्डलेश्वर स्वामी वामदेव नंद गिरि ने पंजाब के नया शहर में मंदिर और आश्रम, किन्नर अखाडा झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी राजेश्वरीनंद गिरि (रोज मौसी) ने मंदिर और आश्रम देवघर में, महामण्डलेश्वर स्वामी गायत्री नंद गिरि ने कोलकाता के तारापीठ और कामाख्या में मंदिर और आश्रम, महामण्डलेश्वर स्वामी सतीनंद गिरि ने गुजरात और मप्र के उज्जैन में मंदिर और आश्रम,
महामण्डलेश्वर स्वामी ईश्वरीनंद गिरि ने राजस्थान के मेवाड़ में मंदिर और आश्रम, श्रीमहंत धैर्यगिरि नंद ने राजस्थान में मंदिर और आश्रम, श्रीमहंत कैलाश नंद गिरि ने राजस्थान के तख्तगढ में मंदिर और आश्रम, महामण्डलेश्वर स्वामी विद्यानंद गिरि ने थाणे के उल्लासनगर में मंदिर और आश्रम, महामण्डलेश्वर स्वामी गौरीनंद गिरि ने थाणे में मंदिर और आश्रम, महामण्डलेश्वर स्वामी कमलीनंद गिरि ने चण्डीगढ के सेक्टर -26 में मंदिर और आश्रम, महामण्डलेश्वर स्वामी मीरानंद गिरि ने उडीसा में मंदिर और आश्रम, अंतर्राष्ट्रीय महामण्डलेश्वर स्वामी डा शिवप्रिया राजेश्वरी नंद गिरि ने मुम्बई में मंदिर और आश्रम का निर्माण कराया है। यूपी किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि (छोटी मां) विशाल मंदिर और आश्रम का निर्माण करवा रही है।
किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि सनातन धर्म विश्व का मार्ग दर्शक है जो सभी के कल्याण, उन्नति और लोकमंगल की कामना करता है। उन्होंने कहा कि आदिकाल से सनातन धर्म शाश्वत चल रहा है यह सभी को जोडते हुए विश्व बंधुत्व, सभी को साथ लेकर चलने, सभी के कल्याण और उन्नति की कामना करते है।
151 बच्चों का मां विन्ध्यवासिनी दरबार में होगा उप नयन संस्कार
प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि 151 बच्चों का मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में 18 अप्रैल को उप नयन संस्कार होगा। उन्होंने बताया कि यह बच्चे यूपी, एमपी, राजस्थान, हिमांचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित अन्य प्रदेशों से है। यह बच्चे परिवार सहित उपनयन संस्कार में शामिल होगे।







