PRATAPGARH NEWS: भारत स्काउट एण्ड गाइड,उत्तर प्रदेश,बेसिक शिक्षा परिषद-प्रतापगढ़ के निर्देशन में पूजा मैरेज हॉल, प्रतापगढ़ में जनपद स्तरीय कब मास्टर/फ्लॉग लीडर/स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन का एक दिवसीय प्रशिक्षण सकुशल सम्पन्न हुआ।कार्यशाला का कुशल संचालन सुशील कुमार सिंह जिला स्काउट मास्टर एवं संजीव कुमार शर्मा जिला प्रशिक्षण द्वारा किया गया।जिसमें सभी ब्लॉकों से 10,10 अध्यापकों को उपस्थिति हुई।कार्यशाला में जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह,जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह,जिला कमिश्नर(स्काउट) प्रमोद कुमार तिवारी,जिला सचिव डॉक्टर राघवेंद्र पाण्डेय की उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यशाला में ध्वज शिष्टाचार,विभिन्न प्रकार की तालियों,प्राथमिक उपचार आदि से परिचित करवाया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया।







