Home उत्तर प्रदेश सचिन ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को जिताया

सचिन ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को जिताया

फोटो-सचिन पाल

PRAYAGRAJ NEWS: सचिन पाल के हरमौला खेल (75 रन, 49 गेंद, तीन चौके, पांच छक्के एवं 7-0-26-4) की बदौलत विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने इफको क्लब को 27 तन से हराकर मनीष देब बी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। इफको फूलपुर मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ले 39.5 वर्ग में 204 रन (सचिन पाल 75, नीतीश पाल 34, कार्तिकेय सिंह 24, अर्णव गर्ग 19, रॉबिन रंजन 4/30, शिवांग शर्मा 2/58, सतीश कुमार व अरविंद चौहान एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में इफको क्लब की टीम 37 ओवर में 177 रन (अनूप सिंह 53, दीपक यादव 27, अतुल तिवारी 25, सचिन पाल 4/26, कार्तिकेय सिंह 23, आदर्श तिवारी व विपिन पाल एक-एक विकेट) पर सिमट गई। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व राहुल सिंह अंपायर एवं खुर्शीद अहमद स्कोरर रहे.