Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ अमित पाल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का सटीक आकलन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर सभी तैयारियां/कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. उप निदेशक,जनगणना अजय कुमार ने बताया कि जनगणना 03 चरणों में संपन्न की जाएगी। प्रथम चरण दिनांक 22 मई,2026 से 20 जून,2026 तक मकानों का सूचीकरण व मकानों की गणना की जाएगी। द्वितीय चरण दिनांक 9 फरवरी,2027 से 28 फरवरी,2027 तक जनगणना की जाएगी। उन्होंने जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण, कार्मिकों की नियुक्ति, क्षेत्र निर्धारण, डेटा संकलन, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों सहित सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, इसलिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाना आवश्यक है, जिससे लोग सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर, जिला सूचना व विज्ञान अधिकारी रविन्द्र जायसवाल, सभी उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण, सभी अधिशासी अधिकारीगण एवं सभी खण्ड शिक्षाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।