KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा राजातारा गांव की एक महिला का आरोप है कि डिलेवरी होने के बाद भी उसका पति व जेठ उसके साथ काम करने का दबाव बनाते हुए मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा राजातारा गांव निवासी सविता देवी पत्नी भानू प्रताप ने मंगलवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 15 दिन पहले उसकी डिलीवरी हुई है, पीड़िता का आरोप है कि शरीर कमजोर होने के बाद उसका पति व जेठ काम करने का दबाव बनाते हैं, पीड़िता के मुताबिक सोमवार को वह खेत में काम करने के बाद जेठ सहित परिवार के अन्य लोग गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे और धमकी देने लगे। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







