PRATAPGARH NEWS: टाउन एरिया कोहड़ौर की चेयरमैन शीतला कोरी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने उनके निर्वाचन को वैध ठहराते हुए दायर याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्णय की जानकारी मिलते ही शीतला कोरी के समर्थक उत्साहित हो उठे। विभिन्न स्थानों पर मिठाई बांटी गई और जमकर जश्न मनाया गया। समर्थकों ने इस फैसले को न्याय की जीत बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी की भूमिका भी अहम रही। उन्होंने कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा, जिसके बाद फैसला शीतला कोरी के पक्ष में आया। फैसले के बाद कोहड़ौर सहित आसपास के इलाकों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अब नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल सकती है।







