PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड बाबागंज स्थित ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर “हमारा आँगन–हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग एवं आई०सी०डी०एस० विभाग के समन्वय से संपन्न हुआ, जिसमें बाल विकास एवं प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सी०डी०पी०ओ० श्रीमती मीरा मिश्रा रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में आंगनवाड़ी एवं विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आशीष मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम के मार्गदर्शन में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बबलू सोनी, राहुल मौर्या, सन्तोष कुमार एवं रमाकान्त मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकरन सरोज एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विकासखण्ड के अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएँ, एजुकेटर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। प्रतिभागियों में प्रभाकर नाथ पाण्डेय, कृपा शंकर पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, राजेश सरोज, संजीत सरोज, अलका शुक्ला, मो० मोबिन अंसारी, राहुल कुमार, अजय सोनकर, धर्मेन्द्र निर्मल, राम कृष्ण पाण्डेय, विनोद कुमार सरोज, दिवाकर, अमरनाथ विश्वकर्मा, प्रियंका सिंह, ज्ञान त्रिपाठी, मो० तौहीद, पीयूष विश्वकर्मा, सुधीर त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे। इसके अतिरिक्त एजुकेटर प्रगति पाण्डेय, सुलोचना, सोनल ओझा, प्रीती विश्वकर्मा, बॉबी, कंचन, रेनू रजक, शिखा पाण्डेय, ममता गौतम, दीप्ति, अन्तिमा मिश्रा, शिखा यादव तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों में गायत्री देवी, उर्मिला देवी, किरन देवी, मिथलेश यादव, शशि प्रभा, निशा निर्मल, उर्मिला सरोज, रीता देवी, ऋचा देवी, तारकेश्वरी, नेहा यादव, प्रतिमा शुक्ला, नीता सरोज, जगपति आदि की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास, प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं सीखने के अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने बच्चों के समग्र विकास हेतु समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया।







