PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय लालगंज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर की तीनों इकाईयों का समारोहपूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया। महाविद्यालय की छात्राओं प्रियांशी पाण्डेय, अनुष्का शुक्ला, आराधना पाण्डेय, सान्या मिश्रा, जान्हवी मिश्रा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि एनएसएस शिविर राष्ट्र के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मजबूती प्रदान करता है। उन्होनें एक समतामूलक समाज की स्थापना करने में एनएसएस शिविर की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के उप प्रबंधक इं. पूर्णांशु ओझा ने शिविर के दौरान पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, स्वच्छता आदि से जुड़े जागरूकतापूर्ण क्रिया कलापों पर एनएसएस के शिविरार्थियों की सराहना की। निदेशक डॉ0 संदीप कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत व प्राचार्य डॉ0 अमित कुमार सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ0 रजनीश पाण्डेय व डॉ0 सुरभि सिंह ने एनएसएस की महत्ता बतायी। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ0 ओपी द्विवेदी, डॉ0 रविकांत कौशल, डॉ0 प्रकाश सिंह, डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ0 दुर्गेश विश्वकर्मा, डॉ0 अनीता त्रिपाठी, डॉ0 रोहिणी त्रिपाठी, डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 संतोष प्रजापति, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।







