PRATAPGARH NEWS: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ में महिला आरक्षियों की दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य जनपदवासियों, विशेषकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है। साथ ही महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और लोगों के बीच जागरूकता का संदेश फैलाएगी।







