Home उत्तर प्रदेश एमबीए ने जीता शम्भूनाथ प्रीमियर लीग का खिताब

एमबीए ने जीता शम्भूनाथ प्रीमियर लीग का खिताब

PRAYAGRAJ NEWS: एमबीए ने एससीई को 21 रन से हराकर शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की शम्भूनाथ प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया। विष्णु भगवान पब्लिक सकूल मैदान पर रविवार को खेले गये फाइनल मैच एमबीए ने 20 ओवर में 123 रन बनाये (ऐश्वर्य मिश्रा 83) बनाये। जवाब में एससीई की टीम 20 ओवर में 102 रन (प्रतीक मिश्रा 77) ही बना सकी। संस्थान के सचिव डॉ. केके तिवारी ने विजेता टीम को 31000 नगद एवं ट्रॉफी एवं प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी ने उपविजेता टीम को 21000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की। निदेशक डॉ. आरके सिंह ने  ऐश्वर्य मिश्रा को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया। कार्तिकेय शर्मा को बेस्ट बॉलर,  कार्तिकेय सिंह और अद्वैत पांडेय को इमर्जिंग फ्लेयर और प्रतीक मिश्रा को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। चीफ स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर बृजेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर आशुतोष पाण्डे, शक्ति सिंह, सुयश त्रिपाठी, प्रबल पांडेय, विशाल वर्मा अदि उपस्थित रहे।