Home उत्तर प्रदेश अलविदा जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, भाईचारे का दिखा संदेश

अलविदा जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, भाईचारे का दिखा संदेश

PRATAPGARH NEWS:  (हामिद इब्राहिम)  रमजान माह के आखिरी जुम्मे (अलविदा जुम्मा) पर शुक्रवार को जिले भर में नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर देश और समाज में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिले के प्रमुख स्थानों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लिया और फोर्स के साथ चौक, घंटाघर, जामा मस्जिद और बेगम वार्ड सहित संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान एडिशनल एसपी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत राज और नगर कोतवाली प्रभारी सुभाष यादव समेत अन्य अधिकारी भी सक्रिय नजर आए। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया, जिससे पूरे शहर में एक सकारात्मक माहौल देखने को मिला।