विधायक दीनानाथ भास्कर समेत कई नेताओं ने किया संबोधित
BHADOHI NEWS: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंडल जगन्नाथपुर का प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम आरएसडी विद्यालय, चकवा परिसर में दूसरे दिन आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग में विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र और जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक दीनानाथ भास्कर ने संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और उसके विस्तार के मूल मंत्र बताए। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया। इस दौरान मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सातवें सत्र के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर शिवसागर मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, नागेंद्र सिंह, सुषमा मालवीय, मनीषा, अखिलेंद्र सिंह बघेल, प्रदीप सिंह, मनीष पांडेय, वेद मौर्य, चंदन पांडेय, अखिलेश तिवारी, दीपक विश्वकर्मा, प्रियंका जायसवाल, लक्ष्मी बिंद, सुनील बिंद, नवीन मिश्रा, नीरज सिंह और राकेश मिश्र सहित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







