PRAYAGRAJ NEWS: जौनपुर के सुजानगंज ब्लाक के ग्रामसभा अचकारी के पूर्व तहसीलदार स्व शोभनाथ द्विवेदी की धर्म पत्नी श्रीमती सूर्यावती द्विवेदी, पूर्व अमीन रमानाथ द्विवेदी सपत्नीक और विजय नाथ द्विवेदी सपत्नीक पित्रों के तर्पण के लिए पूजन अर्चन कर गया जी (बिहार ) के लिए प्रस्थान किया। इसके पूर्व यह सभी लोग अयोध्या के भरतकुंड और वाराणसी के पिशाचमोचन घाट पर पिण्डदान और पूजन कर गया के लिए प्रस्थान करेगे। वहां से वापसी में मां विन्ध्याचल धाम और तीर्थराज प्रयागराज में पूजन अर्चन कर घर वापसी करेगे। पूजन अर्चन पं राहुल पराशर और काशी के आचार्यो ने संपन्न कराया।इस दौरान गया जाने वालों को राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, बीएचयू के प्रो (डा) अरूण द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमन द्विवेदी, भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, प्रभात द्विवेदी, डा अंकुर द्विवेदी सहित बडी संख्या में ग्रामीणों ने गया जाने वालों का माल्यार्पण कर डीजे बैण्ड बजे के साथ विदाई दिया। गया से वापस के बाद यह सभी लोग जगन्नाथ पुरी (उडीसा) के लिए प्रस्थान करेगे। श्रीमदभागवद् कथा और गया जी का भण्डारा नवंबर माह में होने जा रहा है जिसमें बडी संख्या में लोग शामिल होगे।







