Home उत्तर प्रदेश 37वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

37वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रणजीत पंडित इंटर कॉलेज, शहजादपुर व फिरोज गांधी इंटर कॉलेज, शमशाबाद में शिक्षकों व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. बहुगुणा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके द्वारा क्षेत्र में जागरूकता व विकास की जो अलख जगाई गई, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  रणजीत पंडित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा, अवधेश पांडे, अतुल कुमार सान्याल, दिनेश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं श्री फिरोज गांधी इंटर कॉलेज, शमशाबाद में प्रधानाचार्य अनिरुद्ध मिश्रा व शिक्षक मुकेश कुमार के  नेतृत्व में शिक्षकों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सादगीपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।