Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा दो टुकड़ों में बंटा, 6...

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा दो टुकड़ों में बंटा, 6 लोग घायल

FATEHPUR NEWS: कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया। दुर्घटना में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, खजुहा कस्बे में मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा दो टुकड़ों में टूट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार (65 वर्ष) निवासी सहिमलपुर थाना जाफरगंज, राजेश (40 वर्ष), उनकी पत्नी सिया कांति (35 वर्ष) और डेढ़ वर्षीय पुत्री राखी देवी निवासी चंदापुर थाना साढ़ जनपद कानपुर, रामजानकी देवी पत्नी स्व. कौशल तथा उनका 13 वर्षीय पुत्र लवकुश निवासी कोडार थाना ललौली जनपद फतेहपुर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल राजेश ने बताया कि वह अपने ससुराल शिवपुरी से पत्नी, बेटी और अन्य परिजनों के साथ ई-रिक्शा से वापस जा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।