PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे लोका गांव निवासी अधिवक्ता दीपक कुमार द्विवेदी पुत्र जगदीश प्रसाद द्विवेदी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पन्द्रह मार्च को दोपहर करीब तीन बजे जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर रामसिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह व माया देवी पत्नी अमरजीत सिंह ने उसे मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







