Home उत्तर प्रदेश बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर सकिपा का सड़क...

बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर सकिपा का सड़क पर उतर कर प्रदर्शन, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

बिजली कटौती बंद न हुई तो होगा जिला विद्युत कार्यालय घेराव…. मुन्नालाल तिवारी
KAUSHAMBI NEWS:  समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओ ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और बिजली कटौती बंद करो…. बंद करो…. के नारे लगाए। साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर संबंधित विद्युत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि इस समय घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र समेत पूरे जिले के कई विद्युत उपकेंद्रों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कहा कि घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गांवों में होली के दिन से ही शाम होते ही विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है और अंधेरा हो जाता है। कहा कि शाम के समय दो दो तीन घंटे लगातार विद्युत कटौती की जा रही है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि शीघ्र ही विभागीय अधिकारी समुचित कार्यवाही कर विद्युत कटौती बंद नहीं कराए तो सकिपा के तत्वावधान में सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ जिला विद्युत कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इसके बाद पार्टी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण की गैर मौजूदगी में अधिशाषी अभियंता (मीटर) दीनदयाल शर्मा को विद्युत विभाग की समस्यायों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। सौपे गए ज्ञापन में घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र समेत पूरे जिले के कई विद्युत उपकेंद्रों से की जा रही विद्युत कटौती बंद करने, सिराथू ब्लॉक के ग्राम शमसाबाद और ग्राम नारा में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने, ग्राम उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, मोंगरी कड़ा, नारा, जुवरा, मानपुर गौरा, कलुआपुर, जगन्नाथपुर, हिसामबाद, अफजलपुरबारी आदि के ट्रांसफार्मरों की विभाग द्वारा क्षमता वृद्धि करने, स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर विद्युत बिलों मे हो रही अनाप शनाप वृद्धि की रोकथाम करने सहित कई अन्य मांगे शामिल थीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय, राजेश यादव, भैरवदीन गौतम, कमरूल अब्बास, राजेश गौतम, चंद्रभूषण वर्मा, योगेश वर्मा, रोहित सोनी आदि मौजूद रहे।