Home उत्तर प्रदेश ऊमर वैश्य युवजन संघ का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

ऊमर वैश्य युवजन संघ का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

MIRZAPUR NEWS:  (सुनील कुमार गुप्ता)  ऊमर ओमर वैश्य युवजन संघ मीरजापुर द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा ऐतिहासिक होली मिलन समारोह इस वर्ष 15 मार्च को नगर के अनगढ़ रोड स्थित बृज धाम मैरिज लॉन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधु एवं मातृशक्तियों ने भाग लेकर समारोह का आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने बांके बिहारी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता युवजन संघ के अध्यक्ष द्वारिका नाथ ऊमर ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमर ऊमर वैश्य महासभा कानपुर आशुकांत चुनाहे ने किया। समारोह के दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी नृत्य एवं गायन कला का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा समारोह में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल, भोजन तथा ठंडाई की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमर ऊमर वैश्य युवजन संघ महासभा कानपुर शिवम गुप्ता,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता तथा संरक्षक ऊमर ओमर वैश्य युवजन संघ मीरजापुर अरविंद गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, पवन, राजेन्द्र, हर्षित, प्रदीप, आनंद, राजेश, किशन, रोहित, निशांत, हिमांशु, राहुल गुप्ता, शुभम, अशोक, गजानंद, मिलाप, नरेंद्र, मुन्नूलाल, रूबी गुप्ता, गुंजा, साधना, हर्षिता, मधु, पूजा, शुरभि, सोनी समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।