JHANSI NEWS: कियारा ओयसिस भगवन्तपुरा झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत “सामूहिक विवाह का कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन एवं विशिष्टि अतिथि के रूप में बिहारी लाल आर्य, महापौर, नगर निगम झांसी एवं मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती ललिता यादव उपस्थित रही। इस अवसर पर कुल 175 जोड़ों (159 हिन्दू एवं 16 मुस्लिम) का विवाह सम्पन्न कराया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथिजनों ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद करना है। इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर रू० 1 लाख उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यय किया जा रहा है, जिसमें से 60 हजार रुपये कन्या के खाते में और 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाते हैं. इसके साथ रू0 15 हजार की धनराशि कार्यक्रम आयोजन पर व्यय की जाती है।







