Home उत्तर प्रदेश अटेवा कप हसवा 2026 में अटेवा वॉरियर्स बने चैंपियन

अटेवा कप हसवा 2026 में अटेवा वॉरियर्स बने चैंपियन

FATEHPUR NEWS: अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच हसवा के तत्वावधान में रविवार को अटेवा कप हसवा 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अटेवा वॉरियर्स, अटेवा काइटर्स, अटेवा ब्लैक पैंथर्स और अटेवा फाइटर्स की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में अटेवा वॉरियर्स और अटेवा फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में अटेवा फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में अटेवा वॉरियर्स की टीम ने 6 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीतते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की कप्तानी अवधेश पाल ने की। सेमीफाइनल मैच में मुकेश द्विवेदी ने 149 रनों की शानदार पारी खेलकर नया कीर्तिमान बनाया और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। कार्यक्रम में अटेवा के जिला अध्यक्ष निधन सिंह, जिला महामंत्री महेंद्र मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, जिला संगठन मंत्री हेमचंद चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद विश्वकर्मा, हसवा ब्लॉक अध्यक्ष सुमित शर्मा, महामंत्री अरुणेंद्र कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नीरज गुप्ता, हर्षित कुमार, अखंड प्रताप सिंह, तहसील प्रभारी संदीप यादव, विनय सिंह, देवेंद्र सिंह, ज्ञानेश भूषण, बिंदकी तहसील प्रभारी अजय पाल, पुष्पेंद्र कुमार और प्यारेलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।