Home उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति का होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

पूर्व सैनिक कल्याण समिति का होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सोनी का पूर्व सैनिकों ने माल्यार्पण कर किया नागरिक अभिनंदन
KAUSHAMBI NEWS: रविवार  को जिले के भरवारी कस्बे के वशिष्ठ गेस्ट हाउस में पूर्व सैनिक कल्याण समिति का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी रहे। इस अवसर पर जिले भर के तमाम सैनिकों और संगठन के संस्थापक एवं जिलाध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने मुख्य अतिथि अजय सोनी का माल्यार्पण कर अबीर गुलाल लगाकर और गुलाब की पंखुड़ियों छिड़ककर  स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए जिले के जाने माने जननेता अजय सोनी के पहुंचने पर लोगों ने माला फूल और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही तमाम लोगों ने बारी बारी से सेल्फी लेते हुए अजय सोनी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने लोगो को अजय सोनी के द्वारा गत दो दशकों से लगातार सक्रिय रूप से किसानसेवा, जनसेवा एवं जनहित के लिए किया जा रहे कार्यों का संक्षेप में जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि मेरे द्वारा मेरे वार्ड के ग्राम बलीपुर एवं उदहिन बुजुर्ग में पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मै आज बहुत अभिभूत हूं कि जिलेभर के पूर्व वायु सैनिक, पूर्व जल सैनिक एवं पूर्व थल सैनिक साझे रूप में मेरा मुख्य अतिथि के रूप में अभिनंदन कर रहे हैं। कहा कि मैं आपके सब के साथ हूं और आगे भी आप सब के साथ रहूंगा। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया और सैकड़ों की तादात में पूर्व सैनिकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अजय सोनी समेत सभी को अबीर गुलाल लगाकर एवं गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया एवं संस्थापक शारदा प्रसाद वर्मा समेत अनिल त्रिपाठी, राजेश यादव, मानसिंह पाल, नथन पाल आदि मौजूद रहे।