Home उत्तर प्रदेश सकिपा ने मनाई मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती

सकिपा ने मनाई मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती

करोड़ों भारतीयों के जीवन को मान्यवर कांशीराम साहब ने संवारा:अजय सोनी

KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे 15 मार्च रविवार को जिले के तमाम गांवो जैसे उदहिन बुजुर्ग, मनौरी में मनोज सोनी की अगुवाई में, पूरब शरीरा में प्रेमचंद्र केसरवानी की अगुवाई में, शमसाबाद में सुधीर कसेरा की अगुवाई में, नारा बाजार में राजा अंसारी की अगुवाई में, टेनशाहआलमबाद में राजेश गौतम की अगुवाई में, महुआखाडा ने फूलचंद्र लोधी की अगुवाई में आदि में ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम मासिक बैठक के क्रम में ग्राम उदहिन बुजुर्ग में मान्यवर कांशीराम की जयंती पार्टी नेता अजय सोनी के निवास पर मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले अजय सोनी समेत कई लोगों ने मान्यवर कांशीराम साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और लड्डू खिलाकर उन्हे नमन किया, साथ ही लोगों को मान्यवर कांशीराम जी की जयंती की बधाई दी। इस अवसर कांशीराम साहब अमर रहें अमर रहें के नारे लगाए गए।इस अवसर पर बोलते हुए जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बताया कि मान्यवर कांशीराम साहब का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब प्रांत के रोपड़ जिले के खवासपुर गांव में हुआ था। इनकी शिक्षा विज्ञान में स्नातक तक हुई।
आगे चलकर इन्होंने डॉ भीमराव अम्बेडकर से प्रेरणा लेकर 1971 में बामसेफ का गठन किया। फिर 1981 में कांशीराम साहब ने डी एस 4 की स्थापना की। आगे चलकर 14 अप्रैल 1984 को कांशीराम साहब ने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। कांशीराम साहब के विचारों ने करोड़ों भारतीयों को प्रभावित किया। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने देश के करोड़ों दलितों, शोषितों, वंचितों, अल्पसंख्यको, गरीबों और पिछड़ों के जीवन को संवारा। आगे कहा कि समर्थ किसान पार्टी की ओर से हम मान्यवर कांशीराम साहब को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन करते हैं। इस अवसर पर बबलू केसरवानी, रमेश केरवानी, दुर्गा प्रसाद रैदास, विजय पटेल, बबलू तिवारी, बिंदा प्रसाद, नवनीत श्रीवास्तव, जुम्मन अली, सुमित्रा देवी, माया देवी आदि मौजूद रहें।