Home उत्तर प्रदेश धूमधाम से मनाई गई कांशीराम जयंती

धूमधाम से मनाई गई कांशीराम जयंती

MIRZAPUR NEWS: मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती राजगढ़ थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत धौरहा अंतर्गत ग्राम सभा रैकरी में 15 मार्च को मनाई गई। आजाद समाज पार्टी (आसपा) के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम भारतीय राजनीति में शोषित समाज के उत्थान के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले में हुआ था।कांशीराम ने बामसेफ (1971), डीएस-4 (1981) और बसपा (1984) की स्थापना कर बहुजन समाज को राजनीतिक और सामाजिक चेतना प्रदान की। उनके प्रसिद्ध नारे थे, “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” और “वोट से लेंगे सीएम/पीएम, आरक्षित सीट से लेंगे सीएम”।रैकरी के अम्बेडकर पार्क में और बेदौली बुद्ध बिहार सौम्य पार्क में कांशीराम जयंती मनाया गया ।आयोजित इस जयंती समारोह में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आसपा के जोन प्रभारी व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील पटेल थे।
विशिष्ट अतिथियों में आसपा मिर्जापुर के मंडल प्रभारी राजेश कुमार गौतम और जिला अध्यक्ष संदीप सोनकर शामिल थे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार आजाद, मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष राम प्रकाश मौर्या, अनिल राव (आंशिक विधानसभा अध्यक्ष), दीपचंद आजाद (विधानसभा उपाध्यक्ष मड़िहान), आशीष कुमार आर्या (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आसपा मड़िहान) और सतीश कुमार  भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण कुमार गौतम थे।