एनएसएस के सात दिसवसीय विशेष शिविर के चैथे दिन स्वयंसेवकों ने किया जागरूक
BHADOHI NEWS: श्री घनश्याम दूबे महाविद्यालय सुरियावां में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन-रात) के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम सचिवालय कुसौड़ा पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक श्रीवास्तव के निर्देशन में सुबह व्यायाम और योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें तीनों इकाई के स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं के साथ गांव के युवाओं ने भाग लिया।
इस दौरान प्रथम इकाई के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका कार्यक्रम अधिकारी सूर्यप्रकाश पाठक के साथ सहोदरपुर मलिन बस्ती में साफ-सफाई किए। साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताए। द्वितीय इकाई के स्वयंसेवक स्वयंसेविका कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कुसौड़ा बाईपास वॉर्ड नंबर एक मलिन बस्ती में साफ-सफाई किए और स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया। तृतीय इकाई के स्वयंसेवक स्वयंसेविका कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सूर्यप्रकाश उपाध्याय के साथ अपने चयनित स्थल कुसौड़ा मलिन बस्ती में साफ-सफाई किए और बीमारियों से कैसे बचे इस बात से अवगत कराया। इसके बाद दोपहर के भोजन के बाद में एक बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य गोरख गुप्ता आज के विषय समाज में ष्दहेज एक सामाजिक अभिशापष् के बारे में बताते हुए कहा कि दहेज से समाज में बहुत सारी लड़कियों का विवाह होने में कठिनाई होती है साथ ही इसके प्रभाव से लड़कियों को सताया जाता है । अन्य वक्ताओं में संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि दहेज प्रथा समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। इस पर कानूनी रोक लगना चाहिए तथा लेने वाले को सजा मिले। तभी यह प्रथा बंद होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज के लिए यह सबसे बड़ा कलंक है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.संजय कुमार पांडेय, पंकज दुबे, संतोष यादव, संदीप तिवारी, विपिन पाठक, अनिल यादव, चंद्रकला अग्रहरि, अंजली पाठक, प्रीति पाठक, सौरभ, कमलेश राय, प्रमोद शर्मा, अभिषेक गुप्ता, महेंद्र यादव , सोनी, दीनदयाल उपाध्याय , गीता आदि उपस्थित रहे।







