Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज जंक्शन पर अनबुक्ड लगेज के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान कुल 2015...

प्रयागराज जंक्शन पर अनबुक्ड लगेज के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान कुल 2015 किलोग्राम अनबुक्ड सामान पर 46,999- का जुर्माना

2
0

प्रयागराज। मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज मण्डल रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिना टिकट यात्रा तथा अनबुक्ड लगेज पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों का उद्देश्य रेलवे नियमों के प्रति यात्रियों में जागरूकता बढ़ाना, रेल प्रशासन की व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा राजस्व की हानि को रोकना है।
इसी क्रम में दिनांक 10 मार्च 2026 को वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधकध्कोचिंग श्री हरिमोहन के निर्देशन में प्रयागराज जंक्शन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक श्री ज्ञानेश्वर पटेल, श्री अमृत सागर भारती, श्री मनीष कुमार मौर्य सहित 8 टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ियों संख्या 12428, 12802, 20802, 12418, 15657 तथा 22582 की सघन जांच की गई।