Home उत्तर प्रदेश अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने गैस एजेन्सियों एवं पेट्रोल पम्प धारकों के साथ...

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने गैस एजेन्सियों एवं पेट्रोल पम्प धारकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

KAUSHAMBI NEWS: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर ने आज उदयन सभागार में जनपद में समस्त गैस एजेन्सियों एवं पेट्रोल पम्प धारकों के साथ बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाय। उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर की आपूर्ति 25 दिन के बाद डी.ए.सी. (डिलेवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाय। गैस एजेन्सियों द्वारा बुकिंग के अनुसार ही घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डरों की आपूर्ति किया जाय। उन्हांने कहा कि कहीं पर भी अवैध जमाखोरी/संग्रहण न होने पाए, अगर कोई करता है तो, इसकी सूवना तत्काल दी जाए। जरूरतमंदों की सहायता की जाय। पैनिक स्थिति न किया जाय। जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने कहा कि गैस एजेन्सियों द्वारा घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डरों के वितरण का टीम गठित कर रैण्डमाइजेशन सत्यापन कराया जाय, जिससे इस तथ्य का भी सत्यापन हो कि घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डरों की निर्धारित मात्रा व मूल्य पर डिलेवरी सम्बन्धित एजेन्सी द्वारा की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि एल.पी.जी. सिलेण्डरों के दुरूपयोग पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। कामर्शियल उपयोग के लिए घरेलू सिलेण्डरों की आपूर्ति करने वाले एजेन्सी/हॉकरों के विरूद्ध भी नियम संगत कार्यवाही की जाएगी।