KAUSHAMBI NEWS: अजुहा कस्बे में स्थित महात्मा बुद्ध महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन बुधवार को शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डा मदन मोहन सिंह ने बताया कि देश में सभी को एक जैसे शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए चाहे वह राष्ट्रपति की संतान हो अथवा जिलाधिकारी , किसान , मजदूर की। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने से ही यह संभव हो सकेगा और अगर सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों प्रतिनिधियों व न्यायाधीशों के बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ने जाएंगे तो सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता में रातों-रात सुधार होगा जिसका फायदा गरीब जनता को भी मिलेगा और उसका बच्चा भी अच्छी शिक्षा पाएगा । प्राचार्य ने आगे कहा कि शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण के कारण आज समाज का एक बड़ा हिस्सा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हो रहा है ।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी धरणी धरने बताया कि जागरूकता का अर्थ यह है कि खुद को एवं खुद की क्षमताओं को पहचाना शक्ति एवं क्षमताओं के आधार पर अपना अस्तित्व बनाना ऐसे ही उनके विचार सामने आए कि हमारा देश प्राचीन काल से ही शिक्षा का केंद्र रहा है ,भारत में शिक्षा का समृद्धि और दिलचस्प इतिहास रहा है वैसे तो शिक्षा पाना हर किसी का अधिकार है शिक्षा समाज में अनेक भूमिका निभाती है क्योंकि किसी भी व्यक्ति की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है और मां को पहली गुरु कहा गया है। शिक्षा वह शस्त्र है जिसकी सहायता से बड़ी से बड़ी कठिनाइयों को सामना कर सकते है।इस मौके पर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ मदन मोहन सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धारणी धर इकाई प्रथम एवं राजेश कुमार मौर्या इकाई द्वितीय और शिक्षकगण रामलोचन, साकेत चौधरी, कपिल मुनि राजा, मनीराम , मनोज कुमार, दिनेश सिंह, धर्मपाल, समर सिंह, नथन पाल आदि लोग उपस्थित रहे। इसे कड़ी में विकास खण्ड कड़ा के सयारा में स्थित श्री बाबू सिंह डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन बुधवार को प्राचार्य डा गया प्रसाद वर्मा की मौजूदगी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रामलाल , संजीव कुमार साहू, सुधाकर त्यागी, शेर सिंह, अभिजीत यादव , देशराज प्रजापति , राज साहू , नीरज , राजू , सुजान आदि लोग मौजूद रहे।







