Home उत्तर प्रदेश जयन्ती पर शिक्षाविद की स्मृतियों को किया नमन

जयन्ती पर शिक्षाविद की स्मृतियों को किया नमन

PRATAPGARH NEWS:  विकासखण्ड लक्ष्मणपुर अन्तर्गत सुखपतिराम इण्टर कालेज साहबगंज लीलापुर में मंगलवार को समारोहपूर्वक शिक्षाविद की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम में शिक्षकों व बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में स्थापित शिक्षाविद स्व0 रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृतियों को नमन किया। शिक्षाविद के तिरान्नवे जन्मदिवस पर वक्ताओं ने कहा कि स्व0 मिश्र का शैक्षिक योगदान सदैव प्रेरणास्पद रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक रहे शिक्षाविद स्व0 रामकिशोर मिश्र का शैक्षिक योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में शिक्षाविद के कनिष्ठ पुत्र ज्ञानप्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम का संयोजन किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने शिक्षाविद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचार रखे। इस मौके पर नागेश मिश्र, चन्दन मिश्र, रमेश तिवारी, वर्तिका पाण्डेय, आलोक त्रिपाठी, शारदा प्रसाद चतुर्वेदी, रज्जन लाल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।