Home उत्तर प्रदेश लोक सेवक मंडल, अनाम स्नेह परिवार ने नन्हे बच्चों संग खेली होली

लोक सेवक मंडल, अनाम स्नेह परिवार ने नन्हे बच्चों संग खेली होली

8
0

प्रयागराज। ममता विद्यालय मे होली खेलने का उद्देश्य समाज के उपेक्षित एवं विशेष बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटना और उन्हें यह संदेश देना था कि वे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं।
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 2 फरवरी को लोक सेवक मंडल एवं अनाम स्नेह परिवार द्वारा मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजकीय ममता विद्यालय पहुँचकर मंद बुद्धि अनाथ बच्चों के साथ रंगों का पावन पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुझिया, समोसा, मठरी, नमकीन एवं ताजे फल वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखते ही बन रही थी। अनाम स्नेह के संयोजक श्रीनारायण यादव ने अपने पदाधिकारियों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर बच्चों संग रंगभरी होली खेली और उन्हें अपनत्व का एहसास कराया।
बच्चों को पिचकारी, मुखौटे, टी-शर्ट एवं होली टोपी भेंट की गई, जिन्हें पाकर वे अत्यंत उत्साहित हो उठे। डीजे की मधुर धुनों पर बच्चों और पदाधिकारियों ने मिलकर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उल्लास और उमंग से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर लोक सेवक मंडल के सचिव ब्रह्माप्रकाश तिवारी, कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र, अनिल कुमार जायसवाल, श्रीमती मधू यादव, वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षिका प्रीती रानी दूबे, श्रीमती पुनीता मिश्र, समाजसेविका प्रेमलता शुक्ला, सुश्री अनुराधा, कपिल त्रिपाठी, घनश्याम मास्टर, सुश्री पदमावती, श्रीमती अंजू जायसवाल, सुलोचना, सरोज जायसवाल,कुशल नाथ, जिया खान, निशा गुप्ता, राधा कनौजिया, आस्था सिंह, अशोक कनौजिया, सुजीत, सरिता,मिथलेश एवं अर्पित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के बड़े बाबू भारतीय जी एवं अन्य कर्मचारियों की भी सराहनीय उपस्थिति रही।
अनाम स्नेह परिवार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उपेक्षित एवं विशेष बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटना और उन्हें यह संदेश देना था कि वे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। इस पुनीत पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।