MIRZAPUR NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी नाबालिक पुत्री को गांव का एक युवक भगा ले गया है, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक सोमवार को लगभग चार बजे बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है, खोजबीन के दौरान पुत्री का कही पता नहीं चला, पीड़ित ने गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने सेलरहा पूरब निवासी चंद्रिका सोनकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







