Home उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी भवन में पारसनाथ मौर्य को दी गई श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी भवन में पारसनाथ मौर्य को दी गई श्रद्धांजलि

BHADOHI NEWS:  रविवार को समाजसेवी मुकेश कुमार मौर्य ने स्वतंत्रता सेनानी भवन पहुंचकर स्वर्गीय पारसनाथ मौर्य के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा को नमन किया और उनके द्वारा समाज व राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों को याद किया। इस अवसर पर कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, संदीप मौर्य, सदन प्रजापति एवं प्रदीप मौर्य भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय पारसनाथ मौर्य जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। मुकेश कुमार मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय पारसनाथ मौर्य जी ने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया था। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लें और समाजहित में कार्य करें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का माहौल भावुक एवं श्रद्धामय रहा। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि स्वर्गीय पारसनाथ मौर्य जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।