Home उत्तर प्रदेश होली व रमजान को लेकर अलर्ट: एएसपी ने पुलिस बल के साथ...

होली व रमजान को लेकर अलर्ट: एएसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

17
0

आगामी त्यौहार होलिका दहन, होली व रमजान माह के दृष्टिगत सतर्कता व सुरक्षा सुदृढ़ करने को पैदल गश्त, आमजन में कराया सुरक्षा का एहसास

     प्रातःकाल एक्सप्रेस 
सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश के क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के साथ थाना शोहरतगढ़ व ढेबरुआ पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया। आगामी त्यौहार होलिका दहन, होली एवं रमजान माह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से यह मार्च निकाला गया। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बा तथा ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में पैदल गश्त कर आमजनमानस में सुरक्षा का भरोसा जगाया। इस दौरान लोगों से आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। फ्लैग मार्च में थाना शोहरतगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, थाना ढेबरुआ के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद सहित दोनों थानों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी एवं अतिरिक्त सुरक्षा बल मौजूद रहे।