Home उत्तर प्रदेश थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा 2 वारंटी अभियुक्त किये गये गिरफ्तार

थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा 2 वारंटी अभियुक्त किये गये गिरफ्तार

210
0

कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख)प्रातःकाल एक्सप्रेस

बलरामपुर।।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय  व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में दिनांक 01.03.2026 को उ0नि0 रमाकान्त त्रिपाठी,उ0नि0 विजयनाथ यादव , उ0नि0 अर्जुन प्रसाद मय हमराह कां0 ओमप्रकाश यादव ,कां0 वासुदेव गौड़, कां0 रविन्द्र वर्मा,म0का0 कोमल अवस्थी द्वारा अलग अलग चालानी में मा0 ग्रामीण न्याया0 तुलसीपुर द्वारा जारी एनबीडब्लयू मामला संख्या 518/23/15 एनसीआर नं0 244/2014 धारा 323/504 भादवि सरकार बनाम गुड्डू आदि से सम्बन्धित वारण्टी गुड्डू पुत्र हग्गन  उर्फ जमाल अहमद नि0 ग्राम  सिसहिनिया दाखिला सिसहनिया घोपलापुर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर व एनबीडब्लयू मामला संख्या 201/23/15 एनसीआर 125/14 धारा 323/504 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी श्रवण कुमार पुत्र रक्षाराम नि0 ग्राम भैंसहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।