Home उत्तर प्रदेश लालगोपालगंज में शुरू हुआ भारतगैस लाइट कंपोजिट सिलेंडर – बताया गया कि...

लालगोपालगंज में शुरू हुआ भारतगैस लाइट कंपोजिट सिलेंडर – बताया गया कि पारंपरिक स्टील सिलेंडर से मिलेगा छुटकारा, हल्का, सुरक्षित और पारदर्शी होगा नया गैस सिलेंडर।

6
0

लालगोपालगंज। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को आधुनिक व सुरक्षित ऊर्जा समाधान प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को लालगोपालगंज में भारतगैस लाइट कंपोजिट सिलेंडर का शुभारंभ किया गया। यह सिलेंडर न केवल वजन में हल्का है, बल्कि सुरक्षा के मानकों पर भी खरा उतरता है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के अलावा स्थानीय कर्मचारी व नगर के गणमान्य व बुजुर्ग नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह एलपीजी हेड राजेश कुंभारे, स्टेट हेड राजेश कुमार एवं टेरिटरी प्रबंधक तुषार पैमोडे की विशेष उपस्थिति रही। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह नया कंपोजिट सिलेंडर पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में काफी उन्नत है। यह अत्यधिक हल्का एवं इसमें 10 किलोग्राम एलपीजी की क्षमता है। सिंलेंडर का खाली वजन 5 किलोग्राम है। बताया गया कि सिलेंडर की सबसे बड़ी खूबी इसका पारदर्शी होना है, जिससे उपभोक्ता आसानी से देख सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। साथ ही जंग-रहित बॉडी के साथ नॉन-स्पार्किंग व ब्लास्ट-रेजिस्टेंट है, जो अधिक सुरक्षित भी है। जेसी भारत गैस के प्रबंधक दिनेश सिंह पंकज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतगैस लाइट सुविधा, पारदर्शिता एवं सुरक्षा का नया प्रतीक है। यह विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा छोटे परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है, जो भारी स्टील सिलेंडर उठाने में कठिनाई महसूस करते थे। यह पहल बीपीसीएल की नवाचार और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संचालन रामयश ने किया। यहां जय सिंह यादव, गुड्डू यादव, राकेष यादव, अमन कुमार, रमेश प्रजापति, सचिन कुमार, माबूद, प्रवीण कुमार, ज्ञानचंद्र, गोरखनाथ, मो. गुलाम आदि रहे।