Home उत्तर प्रदेश प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार पटेल समेत कई...

प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार पटेल समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर नारायणपुर पटेल तिराहे पर प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार पटेल समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनता के हक और अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर डॉ. शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया था।इस मामले में डॉ. शिवकुमार पटेल और गुलाब चंद्र पांडेय को नामजद किया गया है, जबकि 21 अन्य लोगों को अज्ञात में शामिल किया गया है। मुकदमे की जानकारी होने पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता न्यायालय पहुंचे। न्यायालय में सुनवाई के दौरान डॉ. शिवकुमार पटेल और गुलाब चंद्र पांडेय ने जमानत अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने शाम करीब 3:30 बजे दोनों की जमानत मंजूर कर ली। इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शिवशंकर चौबे, मिनहाज अहमद उर्फ छोटे खान, सुधाकर चमार, रमेश प्रजापति, रामनाथ दुबे, रितेश मिश्रा, संजय भारती, अधिवक्ता इमरान खान, अधिवक्ता दिलीप मौर्य, अंकुर श्रीवास्तव, रामनाथ राजभर, विनोद राजभर, संतोष पटेल और राजू भारती समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।