Home उत्तर प्रदेश विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर, पवन चक्की से लेकर सोलर...

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर, पवन चक्की से लेकर सोलर मॉडल तक सराहे गए

SULTANPUR NEWS: त्रिलोपुर स्थित एक निजी विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग में पवन चक्की मॉडल को प्रथम स्थान मिला, जबकि प्रकाश के अपवर्तन को द्वितीय और पौधों के भाग व वायुमंडलीय दाब मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं जूनियर वर्ग में सोलर मॉडल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जलचक्र मॉडल द्वितीय तथा वायु प्रदूषण व ट्रैफिक लाइट मॉडल को तृतीय स्थान दिया गया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और उनकी जिज्ञासा को नई दिशा मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विज्ञान विभाग के शिक्षक अरुण कश्यप की मेहनत और मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए प्रधानाचार्य रामसुख मौर्य ने उन्हें अंगवस्त्र व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।