प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी छोड़कर अभी हाल ही में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से जुड़े समाजसेवी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज की अध्यक्षता में यमुनापार की तहसील बारा और करछना से जौनपुर में 25 फरवरी को संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ रैली में प्रयागराज से हजारों की संख्या में शामिल होने पर आसपा समर्थकों में जो उत्साह देखने को मिला उससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा परिवर्तन होने वाला है।
प्रयागराज जिलों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क अभियानों तथा संगठन को सेक्टर बूथ तक विस्तार के साथ ही जिला पंचायत चुनावों एवं विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयारियों, रणनीतियों और जमीनी स्तर पर कार्य करने का संकल्प लेकर लौटे कार्यकर्ता अब बूथ जीतो चुनाव जीतो की तैयारी में जुट जायेंगे।
महारैली से रामबृज ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए मजबूत एवं योग्य प्रत्याशियों के चयन, प्रभावी चुनाव प्रबंधन तथा जनसमर्थन बढ़ाने के लिए नए तरीके और दिशा-निर्देश जो भाई ने बताए उसपर कार्य करने पर जोर दिया, जिससे अधिक से अधिक प्रत्याशी भारी मतों से विजय प्राप्त कर सकें। रामबृज ने आगे बताया कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करना तथा आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की रणनीति तय करना तथा सभी साथियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मजबूत संगठन ही मजबूत समाज की पहचान है। आइए, मिलकर सामाजिक न्याय, समानता और परिवर्तन की दिशा में अपने कदम और मजबूत करें।







