Home उत्तर प्रदेश शंकरगढ़ ,जसरा ,बारा में कुत्तों ने कई लोगों को काटा एवं बनाया...

शंकरगढ़ ,जसरा ,बारा में कुत्तों ने कई लोगों को काटा एवं बनाया अपना शिकार।

8
0

जसरा( प्रयागराज)शंकरगढ़ क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से में आवारा कुत्तों ने लगभग 317 लोगों को शिकार बनाया है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन मौन है। वह आवारा कुत्तों की धरपकड़ में शिथिलता बरत रहा है। सीएचसी जसरा मेंएक महीने में कुल 189 मरीज मिले हैं। मंगलवार को नौ लोगों को कुत्तों ने शिकार बनाया। जबकि 15 पुराने लोगों में अनुराग, बजरंगी, छोटू एवं जसरा के हरी केसरवानी को कुत्ते ने काटा । जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जसरा सहित अन्य ने अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
शंकरगढ़ क्षेत्र में एक हफ्ते में 128 लोग आवारा कुत्तों के शिकार हुए हैं। यहां मंगलवार को 15 लोगों में 2 नए और 13 पुराने लोगों ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है।
शंकरगढ़ सीएचसी अधीक्षक के मुताबिक 353 खुराक दवा अस्पताल में उपलब्ध है । जसरा की सीएचसी अधीक्षक अंकिता पांडे ने बताया कि अस्पताल में 176
खुराक दवा अभी उपलब्ध है। मामले में शंकरगढ़ नगर पंचायत की चेयरमैन पार्वती कोटार्य ने बताया कि आवारा कुत्तों की धरपकड़ का निर्देश मिला है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।